धोनी के लिए बंद नहीं हुए दरवाजे : बीसीसीआई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को केन्द्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिलने का मतलब यह नहीं है कि वह वापसी नहीं कर सकते। बीसीसीआई के अधिकारी के अनुसार इसका मतलब यह नहीं है कि धोनी के लिए टीम के दरवाजे बंद हो गये हैं। इस अधिकारी ने कहा कि अनुबंध सूची का देश के लिए खेलने से कोई कोई लेना-देना नहीं है।
इस अधिकारी ने साफ कहा कि धोनी अच्छा प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। अनुबंध मिलना इस बात की गांरटी नहीं देता है कि आप देश के लिए खेल सकते हैं या नहीं। आमतौर पर नियमित खिलाड़ियों को ही अनुबंध दिए जाते हैं धोनी ने विश्व कप-2019 के बाद से ही नहीं खेला है इसलिए उनका नाम अनुबंध में नहीं है।’ वहीं अगर कोई इसे रास्ते बंद होने और चयनकर्ताओं से संकेत मिलने की तरह देखता है तो ऐसा नहीं है।’ अधिकारी ने कहा, ‘अगर वह (धोनी) चाहें तो अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय टीम में वापस आ सकते हैं और इसमें टी-20 विश्व कप भी शामिल है। पहले भी ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जो बिना अनुबंध के खेले हैं और आप भविष्य में भी ऐसा देखेंगे। बहरहाल बोर्ड अधिकारी के इस बयान से धोनी के प्रशंसकों को जरुर राहत मिलेगी। 


" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
पलायन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लॉकडाउन का पालन करना चाहिए और वे जहां है वहीं रहना चाहिए। दिल्ली में इंतजाम में कमी नहीं है। एक हजार दुकानों को समय से पहले राशन पहुंचा दिया गया है। 71 लाख लोगों तक राशन पहुंचेगा। हमने लोगों के रहने, खाने की पूरी व्यवस्था कर ली है।
लॉकडाउन से पहले और बाद मंडी में सब्जियों के थोक भाव  
केजरीवाल ने कहा कि मैंने विधायकों से प्रवासी मजदूरों को दिल्ली नहीं छोड़ने का अनुरोध करने के लिए कहा है क्योंकि हमने सभी के लिए व्यवस्था की है। मैं अपील करूंगा कि इस महामारी को रोकने के लिए पीएम द्वारा किए गए लॉकडाउन की पहल जरूरी है। अगर लोग पलायन करेंगे तो कोरोना के मामले बढ़ेंगे।
दिल्ली हिंसा:- जुमे की नमाज के लिए धारा 144 में चार घंटे की ढील, मृतकों की संख्या 39 हुई बातें
Image
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लोगों से अपील की वो दिल्ली छोड़कर नहीं जाएं। उन्होंने दावा भी किया कि दिल्ली में पूरे इंतजाम कर लिए गए हैं।
Image